{"_id":"6168811e03490a07621b3c2b","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld441426077","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन गायकों ने रातभर किया मां भगवती का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन गायकों ने रातभर किया मां भगवती का गुणगान
विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम खटोला नंबर एक में मां भगवती के भजन गाते श्रद्धालु व विधायक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर ग्राम खटोला नंबर एक में श्री बैकुंठनाथ सेवार्थ समिति की ओर से आयोजित मां भगवती जागरण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया। जागरण में पूरी रात भजन गायकों ने मां भगवती का गुणगान किया।
मां के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान देवी देवताओं की सुंदर झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। बृहस्पतिवार की सुबह तारारानी की कथा, आरती, कन्या पूजन के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व जागरण के शुभारंभ के बाद विधायक ने मां भगवती के चरणों में अरदास लगाकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की अराधना का पर्व है। वहां खड़क सिंह कार्की, गोविंद सिंह मेहता, खुशाल सिंह मेहता, उर्वादत्त जोशी, त्रिलोक सिंह बोरा, बलवंत सिंह मेहरा, ठाकुर सिंह मेहरा, नंदा बल्लभ आदि मौजूद रहे। संवाद