फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

श्रद्धालुओं ने गाजेबाजे के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
दिनेशपुर में कदली वृक्ष छेदन कार्यक्रम में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
दुर्गा पूजा कमेटी के नेतृत्व में कदली वृक्ष छेदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके साथ ही नगर व क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया।
विज्ञापन

बांग्ला पंचांग के तिथि लग्नानुसार अमावस्या की समाप्ति के बाद बुधवार की शाम को दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई वार्ड नंबर दो मोतीपुर पहुंची। पुरोहित सुरंजन चक्रवर्ती ने निर्धारित समय पर केले के वृक्ष की पूजा संपन्न कराई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण मंगल ध्वनि और मां के जयकारे के बीच केले के कांद को पेड़ से काटा गया। विभिन्न वार्डों से केले के कांद को काटकर मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

पुरोहित ने बताया कि मां के चरणों में प्रसाद स्वरूप फल को चढ़ाने के लिए प्रथम नवरात्र से ठीक पहले श्राद्ध व अमावस्या की समाप्ति के बाद कच्चे केले के कांद को काटकर मंदिर में खुले में टांग दिया जाता है। चार दिन में कच्चा केला आश्चर्यजनक तरीके से पक जाता है जिससे षष्ठी से प्रतिदिन प्रसाद स्वरूप मां के चरणों में चढ़ाया जाता है। नगर के अलावा क्षेत्र के नौ स्थानों पर पूजा हो रही है। सभी स्थानों पर बुधवार को भी कदली वृक्ष छेदन का कार्यक्रम हुआ। वह कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, ममता हालदार, आशुतोष राय, काजल राय, नित्यानंद मंडल, दीपांकर राय, सुनीता मिस्त्री आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed