फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर मेले में लगे मेला देखने को उमड़े लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में लगे मेला देखने बैलगाड़ी में जाते थारु जनजाति के लो? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर में महाशिवरात्रि से लगे मेले के पांचवें दिन पड़ोसी देश नेपाल एवं आसपास के श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे। मेला स्थल दोपहर बाद खचाखच भर गया। जनजाति के लोग बैलगाड़ी से मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व से लगे मेले के पांचवें दिन पड़ोसी देश नेपाल के लोग मेला देखने के लिए उमड़ पड़े। चार दिनों से मेले में लोग नहीं पहुंचने से व्यापारी मायूस थे। मेले में नेपाल के अलावा टनकपुर, बनबसा, खटीमा, झनकट, नगरा तराई, श्रीपुर विचवा, विरिया मझोला, पचौरिया, मेलाघाट के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने मेले में लगे झूले, सर्कस आदि का लुत्फ उठाया और मेले में बने जलेबी, पकौड़ी, चाऊमीन, चाट आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। महिलाओं ने घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन एवं कमेटी के लोग देखरेख कर रहे थे। वहां कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सुधीर वर्मा, जीवन पोखरिखा, हरीश ढौढियाल, कमल खनका, हिमांश बिष्ट, राकेश बिष्ट सुरेश चंद, किशन चंद कुक्कू, कमान सिंह जीना, मनोहर सिंह बिष्ट, किशोर सिंह, संदीप राणा, गोविंद पोखरिया, बॉबी सामंत आदि थे।

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर मेले में उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा के चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर मेले में खरीददारी करते लोग। संवाद

खटीमा के चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर मेले में खरीददारी करते लोग। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed