फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

झनकईया में गंगा स्नान मेला तीसरे दिन पूरे शबाब में रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा के झनकईया में चल रहे गंगा स्नान मेले में उमड़े लोग। - फोटो : KHATIMA
भारत-नेपाल सीमा पर झनकईया में शारदा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा से चल रहा गंगा स्नान मेला तीसरे दिन पूरे शबाब पर रहा।
विज्ञापन

रविवार को मेले में लोग ट्रैक्टर, बाइक और चारपहिया वाहन से पहुंचे। दोपहर तक मेला क्षेत्र खचाखच भरने से मेले में रौनक देखने को मिली। मेले में आसपास के लोगों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के लोग भारी तादाद में मेला स्थल पहुंचे और झूला, जादू आदि का लुत्फ उठाया।

साथ ही मेले में बिक रहे सिंघाड़ा, जलेबी, चाट, पकौड़ी आदि व्यंजनों का आनंद लिया। मेला पहुंचे लोगों ने घरेलू सामानों की खरीदारी भी की। सीमांत क्षेत्र का मेला होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। मेला कमेटी प्रबंधक पूरन धामी ने कहा कि मेला कमेटी की ओर से आयोजित मेला स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्वक चल रहा है। मेला 25 नवंबर तक चलेगा। वहां शेर सिंह दानू, जगमोहन धामी, गोपाल सिंह राणा, कैलाश मौर्य, दिवान सिंह अन्ना, ओमनाथ मौर्य आदि कमेटी पदाधिकारी मेले की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed