फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में चांदा-भूडरिया की महिलाएं झनकईया शारदा घाट से कलश यात्रा निकालती। - फोटो : KHATIMA
चांदा-भूडरिया की ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं पैदल यात्रा कर पवित्र शारदा के झनकईया घाट से जल लेकर चांदा पहुंचीं और ग्राम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। महिलाएं गाजे-बाजे एवं ओम नम: शिवाय के मूलमंत्र के साथ जल लेकर आईं और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहां भजन कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष बसंत सिंह राणा, बलकार सिंह, किशोर सिंह राणा, धीर सिंह, अमर सिंह राणा, आनंद सिंह, जगत सिंह, संजय सिंह, मिथुन, मान सिंह, बलवीर सिंह, राम कुमार आदि थे। अंत में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed