फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

शिवपुरी के गुरुदारा साहिब में अखंड पाठ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बाजपुर के गांव शिवपुरी गुरुदारा साहिब में सजाए गए दीवान साहिब। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। गांव शिवपुरी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का शुभारंभ हो गया। रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्री निशान साहिब स्थापित किए गए। सोमवार को समागम होगा।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब के बाबा अवतार सिंह जी सुरसिंह वालों का जत्था हाथी, घोड़ों के साथ गुरुद्वारा साहिब शिवपुरी पहुंचा। समागम के दौरान बाबा अवतार सिंह के साथ आए जत्थे के घुड़सवार हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। शिवपुरी निवासी प्रताप सिंह संधू ने बताया कि पंजाब के सुरसिंह वाले बाबा अवतार सिंह चार साल बाद अपने एक हाथी और पचास घोड़ों के जत्थों के साथ आए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बाबा अवतार सिंह यूपी के मानपुर रामपुर, बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी गुरुद्वारा साहिब, नैनीताल के बैलपड़ाव गुरुद्वारा साहिब में सिख पंथ का प्रचार कर चुके हैं। वह युवा पीढ़ी को सिखी के इतिहास से अवगत कराते हैं। संत बाबा अवतार सिंह का जत्था एक-दो साल के अंतराल में तराई क्षेत्र में पंथ के प्रचार के लिए आता है। संधू ने बताया बाबा के आगमन पर गुरुद्वारा साहिब शिवपुरी में अखंड पाठ रखा है। अखंड पाठ के भोग के बाद सोमवार को समागम किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की संगत से पहुंचने की अपील की है। वहां करनवीर सिंह, निर्मल सिंह, अमृतपाल, कुलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे में तीन दिनी समागम शुरू
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में धन धन बाबा कुंदन सिंह की याद में तीन दिनी समागम शनिवार देर शाम शुरू हो गया। 21 फरवरी को विशाल समागम धूमधाम के साथ संपन्न होगा। समागम के प्रारंभ पर पंजाब से भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द वालों ने कथा कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया। वहां बाबा प्रताप सिंह, गुरभेज सिंह, लक्ष्मण सिंह, गुरमिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, लवदीप सिंह, गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह आदि थे। संवाद

बाजपुर के गांव शिवपुरी गुरुदारा साहिब में स्थापित किए श्री निशान साहिब।

बाजपुर के गांव शिवपुरी गुरुदारा साहिब में स्थापित किए श्री निशान साहिब।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed