{"_id":"620e92a68a01c100543ba795","slug":"cultural-programme-kashipur-news-hld4540103192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब जी का किया प्रकाशमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब जी का किया प्रकाशमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। गांव बैंतखेड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्मित भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाशमान किया गया। इस दौरान समागम का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को विधिचंद संप्रदाय दल के जत्थेदार बाबा अवतार सिंह की अगुवाई में दीवान सजाए गए व मीरी-पीरी के निशान साहिब स्थापित किए गए। इस दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए कथा, कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू रक्षा का प्रसंग भी सुनाया। बाबा अवतार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष अरदास की।
गुरुद्वारा साहिब के पास एक मैदान में गुरु साहिब की प्यारी फौज ने घुड़सवारी के जौहर दिखाए। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहां बाबा चरन सिंह, कुलविदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, बलविदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सुलक्खन सिंह, दलविदर सिंह, दलवीर सिंह, जसविदर सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे। समागम से पहले जत्थेदार बाबा अवतार सिंह हाथी, घोड़ों के दल के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।
समागम में उमड़ी संगत-
बाबा अवतार सिंह के गांव बैंतखेड़ी गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर दूर दराज से संगत उमड़ी। बाबा अवतार सिंह के साथ आई गुरु साहिब की लाडली फौज ने घुड़सवारी के जौहर दिखाए।