फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
सितारगंज वार्ड छह में स्थित मंदिर में भगवान वाल्मीकि के दर्शन करते पूर्व विधायक नारायण पाल। - फोटो : SITARGANJ
महर्षि वाल्मीकि के उत्सव ज्योति पर्व पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक आदर्श दृष्टिकोण देने का कार्य किया था जिससे आज समस्त समाज लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन

समाज का उत्थान तभी संभव है जब भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। वहां कांग्रेस नेता अलका पाल, भावाधस के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री शिवनंदन टांक, राजेश सौदा, महेश वरदान, राजकुमार, सुरेंद्र वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, प्रेमप्रकाश व विनय आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई
बाजपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। बुधवार को हेल्पिंग स्माइल सोसायटी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। राजहंस ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों ने वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष दिनेश कुमार और संचालन संस्था सचिव सूरज सागर ने किया। वहां संदीप आजाद, अरुण भारद्वाज, मुकेश कुमार, फिजा, संजय आंचल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती
सितारगंज। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस (जयंती) पर नगर के वार्ड छह में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे भोग पड़ा। इसके बाद खीर व फलों का प्रसाद बांटा गया।

पूर्व विधायक नारायण पाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वाल्मीकि समाज को जयंती की बधाई भी दी। वहां अखिल भारतीय वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय वाल्मीकि, महामंत्री राजू भारती, राजकुमार वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, संजू, रवि भारती, राहुल आदि थे। संवाद

  बाजपुर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते लोग।

बाजपुर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते लोग।- फोटो : BAZPUR

काशीपुर में वाल्मीकि उत्सव ज्योति पर्व पर नमन करतीं महिलाएं।

काशीपुर में वाल्मीकि उत्सव ज्योति पर्व पर नमन करतीं महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed