फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बाजपुर में पंजाब से आए संत बाबा बलविंदर सिंह जी और अन्य को सम्मानित करते लाडी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व और ब्रहमज्ञानी बाबा बुड्डा साहिब ग्रंथी स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बुधवार रात में दीवान साहिब सजाए गए। इस दौरान रागी जत्थों, कथावाचकों ने श्री गुरु महिमा का गुणगान किया। दूर दराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका।
विज्ञापन

बुधवार रात गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में संत बाबा बलविंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी मानवता और समरसता का संदेश देते हैं। हम सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आदर्शों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले बाहर से आए रागी जत्थों, कथावाचकों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा सहिब के सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। दूरदराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका और गुरु के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वहां पंजाब से आए भाई तेजवीर सिंह, मंगा सिंह, हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह, अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, नारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार को हाईवे स्थित नया गांव स्थित हरमिंदर सिंह लाडी फार्म पर पहुंचे संत बाबा बलविंदर सिंह जी और उनके साथ आए अन्य अतिथियों को सरोपा देकर सम्मानित किय गया। संत बाबा बलविंदर सिंह विदेशों में शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान करते हैं। संत बाबा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाबा बलविंदर सिंह जी कुछ देर रुकने के बाद यहां देेहरादून के लिए रवाना हो गए। वहां नानकसर ठाठ गजरौला के सेवादार बाबा प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह आदि थे। (संवाद)

 बाजपुर नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में कीर्तन करते बाबा संत।

बाजपुर नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में कीर्तन करते बाबा संत।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed