फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Gathering In Gurudwara

रागी जत्थे के सबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering In Gurudwara
रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में लंगर चखती संगत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी गुरुद्वारे में नया नानकशाही कलेंडर जारी होने के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान रागी जत्थे की ओर से हुए शबद कीर्तन से संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी गुरुद्वारे में नानकशाही संवत 553 के आगमन पर धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। इससे पूर्व महिला संगत की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ और गुरुवाणी शबद गायन किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरपेज सिंह ने बताया कि सिख धर्म का प्रारंभ गुरुनानक देव के आगमन से हुआ था। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी की ओर से आज से नानकशाही कलेंडर शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गुरु साहिबानों का प्रकाश पर्व, शहीदी दिवस और गुरुओं के सभी सिद्धांतों का ब्योरा दिया था। इसी के अनुसार सिख धर्म के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरु की महिमा के गुणगान के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी आदर्श कॉलोनी और गुरुद्वारा नानक नामलेवा सत्संग के पदाधिकारी और सेवादार मौजूद रहे। (संवाद)

ुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी गुरुद्वारे में सजा धार्मिक दीवान।

ुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी गुरुद्वारे में सजा धार्मिक दीवान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed