फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural Gathering at Gadarpur

मैं लाडला खाटू श्याम वाले का........

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering at Gadarpur
गदरपुर में संकीर्तन महोत्सव में भजन गाते कन्हैया मित्तल। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल गदरपुर की ओर से आयोजित द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में चंडीगढ़ से पहुंचे गायक कन्हैया मित्तल के गाए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आधी रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम के दरबार में शीश नवाते हुए श्री श्याम के रंग में डूब कर भजनों का आनंद उठाया। शनिवार रात नौ बजे श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी विजय कुमार शास्त्री ने पूजा-अर्चना कर संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ कराया। कन्हैया मित्तल के स्टेज पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और श्री श्री श्याम के जयघोष के साथ स्वागत किया। कन्हैया मित्तल ने श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम की कथा सुना कर भाव विभोर कर दिया। उन्होंने ‘मैं लाडला श्री खाटू श्याम वाले का’, ‘चस्का तेरी यारी का’, ‘ओ सांवरे’ सहित कई सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रुद्रपुर से पहुंचे अमन सांवरिया के गीतों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया। वहां संकीर्तन मंडल के प्रधान गोल्डी गाबा, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, वेद राज बजाज, विनोद भुसरी, विजय सुखीजा, अजय खेड़ा, सचिन बत्रा, मनीष फुटेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed