फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural activity

कामना सागर में सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cultural activity
रुद्रपुर के श्री हरि मंदिर में श्रद्धालुओें को आशीर्वाद देते आचार्य विवेकानंद महाराज। - फोटो : RUDRAPUR
मतुआ धर्म संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 210वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले महावारूणी गंगा स्नान के अवसर पर गुरुग्राम स्थित कामना सागर तालाब में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की ओर से ढोल नगाड़े की थाप पर जय हरिबोल के उद्घोष से वातावरण हरिमय हो उठा।
विज्ञापन

गुरुग्राम स्थित हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर में प्रत्येक वर्ष श्री श्री हरिचांद ठाकुर के जन्मोत्सव के अवसर पर वारुणी गंगा स्नान का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्थानीय एवं दूरदराज के सैकड़ों मतुआ अनुयायी मंदिर परिसर स्थित कामना सागर तालाब में स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस बार कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण प्रशासन ने आयोजन समिति से धार्मिक अनुष्ठान एवं मेले पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

बावजूद इसके शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में स्नान के लिए पहुंचने लगे। सुबह आठ बजे गंगा पूजन एवं धर्म ध्वजा उत्तोलन के बाद 10 बजे से श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मन्नतें पूरी होने पर लोगों ने भोग चढ़ाया। इस दौरान आयोजित भंडारे में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को शांति सभा के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। वहां राजेश नंदी, सुधांशु सिकदार, संजीव महलदार, निर्मल मंडल, पूर्णेन्दु खान, गोकुल विश्वास, प्राण बढ़ाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिनेशपुर में प्रशासन की मनाही और आयोजन समिति की पाबंदी के बावजूद कोरोना के खौफ का मतुआ अनुयायियों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। श्री हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक श्री श्री ठाकुर हरिचांद जी की जयंती के उपलक्ष्य में द्वितीय ओड़ाकांदी धाम श्री हरि मंदिर में महावारूणी पर्व पर कामना सागर में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ही ली। आयोजन समिति और सुरक्षाकर्मियों ने बाद में तालाब में उतरे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाल दिया। तालाब के चारों और आयोजन समिति के वॉलिंटियर और पीएसी के जवान तैनात थे।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने-अपने घरों में जाने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद लोग अपने अपने घरों को लौट गए। इधर, इस बार प्रशासन के निर्देश पर नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा नहीं निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्य विवेकानंद महाराज ने कई लोगों को दीक्षा दी। मंदिर परिसर में स्थित मतुआ रत्न दिवंगत आचार्य गोपाल महाराज जी की समाधि पर लोगों ने शीश नवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल बाड़ोई, प्रशांत मालाकार, सुधीर राय, शंकर मंडल, पंकज सिकदार, अदित्य मलिक आदि ने श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। (संवाद)

दिनेशपुर के श्री हरि मंदिर स्थित कामना सागर में डुबकी लगाते श्रद्धालु।

दिनेशपुर के श्री हरि मंदिर स्थित कामना सागर में डुबकी लगाते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

शक्तिफार्म में वारूणी पर्व पर स्नान करते श्रद्धालु।

शक्तिफार्म में वारूणी पर्व पर स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed