फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultral programme

सांवरे तुम होली खेले कैसे...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cultral programme
खटीमा में थारु विकास भवन में होली खेलते थारु जनजाति के लोग। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। उत्तराखंड पंजाबी महासभा की महिला शाखा की ओर से पंजाबी मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। वार्ड संख्या 14 स्थित पंजाबी मंदिर में सांवरे तुम होली खेले कैसे... बोल पर होली का खूब रंग जमाया। इस दौरान भजन, कीर्तन, राधा-कृष्ण के गीत गाए। कार्यक्रम में पंजाबी महिला मोर्चा की शाखाध्यक्ष सोनिया सुनेजा, पूजा बत्रा, किरन महेंदी दत्ता, शशिवाला, रितु बत्रा, मीनाक्षी ग्रोवर, श्वेता बत्रा, श्वेता राणा आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन

इधर, सोर वैली पब्लिक स्कूल में रंगारंग होली पर्व का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे रंग लगाकर होली मनाई। स्कूल चेयरमैन बसंत बल्लभ जोशी ने होलिका दहन एवं रंगों के साथ इस त्योहार के महत्व को बताया और होली की शुभकामना दी। वहां प्रबंधक बलवंत सिंह ऐरी, प्रधानाचार्य मो. नईन, कांता चौहान, सरस्वती, सुरेखा, नीरज गंगवार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

‘राम के हाथ पिचकारी, लक्ष्मण के हाथ अबीरा...’
खटीमा। भारत-नेपाल मैती होली मिलन समारोह में नेपाल एवं थारु जनजाति की होली में राम के हाथ पिचकारी, लक्ष्मण के हाथ अबीरा की बोल में जमकर रंग जमाया।। थारु विकास भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में खटीमा एवं नानकमत्ता के नवनिर्वाचित विधायकों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक भुवन कापड़ी एवं गोपाल सिंह राणा ने यहां मौजूद परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता और होल्यारों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थारु राणा परिषद की देखरेख में आयोजित होली मिलन समारोह का शुुभारंभ नवनिर्वाचित विधायक कापड़ी, राणा एवं परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष ओपी राणा, संरक्षक दान सिंह राणा, चेत राम राणा ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में ऊंचीमहुवट, रतनपुर तथा ग्राम खिरिया नेपाल के कलाकारों ने परंपरागत वेशभूषा में होली खेली। ढोल, मजीरे, झाझर की धुन पर होल्यारों ने राम के हाथ पिचकारी, लक्ष्मण हाथ अबीरा, होलिता खेले दाजू बीरा के बोल पर खूब रंग जमाया। नेपाल के होल्यारों ने रे अवध में होली खेले रघुवीरा...होली गीत गाया। कार्यकम्र में नवनिर्वाचित विधायक कापड़ी एवं नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा को अबीर, गुलाल सहित फूल माला पहना कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, ब्लॅक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी, नरेश राणा, शीशराम राणा, रेखा सोनकर, दान सिंह राणा, प्रेम सिंह टूरना, राजू सोनकर, राम किशन, रमेश चंद्र सिंह राणा, राम पांडे, मूलिया देवी, प्रवेश देवी, भगवंती देवी, मंजीत राणा, त्रिलोक सिंह चिंटू, नवीन जोशी, देवेंद्र सिंह राणा आदि थे।

खटीमा में थारु विकास भवन में आयोजित भारत-नेपाल मैंती होली मिलन में होली खेलते विधायक भुवन कापड़ी

खटीमा में थारु विकास भवन में आयोजित भारत-नेपाल मैंती होली मिलन में होली खेलते विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : KHATIMA

खटीमा में सोर वैली पब्लिक स्कूल में होली खेलते बच्चे। संवाद

खटीमा में सोर वैली पब्लिक स्कूल में होली खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में होली गायन करती पंजाबी महासभा महिला कार्यकर्ता। संवाद

खटीमा में होली गायन करती पंजाबी महासभा महिला कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed