फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowds throng the Rambagh fair

Udham Singh Nagar News: रामबाग मेले में उमड़ रही भीड़

Tue, 17 Feb 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Crowds throng the Rambagh fair
दिनेशपुर में आयोजित रामबाग मेले में झूले का आनंद लेते लोग। संवाद
दिनेशपुर। रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहा शिवरात्रि मेला शबाब पर है। मेले देखने के लिए आसपास के इलाके के बुक्सा समुदाय के साथ अन्य वर्ग के लोगों का तांता लग रहा है। विभिन्न प्रकार के झूले, चरखे, सौन्दर्य प्रसाधन और खानपान की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को चौथे दिन बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। विभिन्न प्रकार के व्यंजन, चटपटी चीजों की दुकानों के साथ मेले की खास पहचान बुक्सा पकौड़ी की दुकानों में भारी भीड़ जुट रही है। मीणा बजार, सौन्दर्य प्रसाधन की दुकाने, नए तरह के इलेक्ट्रिक झूला, मनोरंजन के तमाम साधन महिलाओं के साथ ही बच्चों के भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में रात को ज्यादा भीड़ जुट रही है। रात्रि में मंदिर परिसर में हो रहे शिव भजनों में श्रद्धालु जुट रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। मेले के अस्थायी चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश सिंह और सचिव किशोर मल्लिक ने बताया कि मेले में आने वालों के लिए तमाम सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। मेला 20 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन



-इंसेट
सीओ ने मेले का किया निरीक्षण
दिनेशपुर। सीओ डीआर वर्मा ने मंगलवार को थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों के साथ रामबाग में चल रहे मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला प्रभारी को गश्त तेज करने के साथ संदिग्ध वस्तुओं और लोगों पर नजर रखने के साथ नशा करके मेले में आने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन कमेटी को रात में निर्धारित समय पर मेला बंद करने के निर्देश भी दिए। उनके साथ एसओ रविंद्र विष्ट, एसआई प्रदीप भट्ट, लोकेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed