फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowd For Ultrasaund in Kashipur

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाएं बैठती हैं फर्श पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd For Ultrasaund in Kashipur
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर फर्श पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने आ रहीं गर्भवतियों के बैठने और अल्ट्रासाउंड से पहले पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इस कारण महिलाओं को फर्श पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवतियों और आयुष्मान योजना के तहत अन्य रोगियों के अल्ट्रासाउंड निशुल्क होते हैं। इसके लिए ओपीडी पर्चा काउंटर से रोजाना 50-60 लोग अल्ट्रासाउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इनमें गर्भवतियों की संख्या 35-40 तक होती है। इस कारण वहां भीड़ लग जाती है। इसके बावजूद वहां सिर्फ छह कुर्सियां हैं। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची तीन-चार गर्भवतियों ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे आने के बावजूद 11:30 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। हालांकि आयुष्मान योजना में केवल आईपीडी में भर्ती मरीज ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड के हकदार हैं लेकिन यहां ओपीडी वाले भी इसका दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर गर्भवतियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था जल्दी कराने का प्रयास किया जा रहा है जबकि पेयजल की समुचित व्यवस्था है। - डॉ. कैमाश राणा, सीएमएस, एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed