फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth killed in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 08 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 08 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। तीनों बाइक सवार धूमखेड़ा गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह से लौट रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पलविंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के दौरान तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

  रविवार की शाम करीब छह बजे धूमखेड़ा गांव में विवाह समारोह से बाइक संख्या- यूके06एए-7091 से योद्धा मजरा केलाखेड़ा गांव निवासी महावीर सिंह उर्फ पाली (23) पुत्र दलीप सिंह, अपने ममेरे भाई पचपेड़ा भट्टा निवासी कुलदीप सिंह (17) पुत्र रविंद्र सिंह और मौसेरा भाई पानीपत हरियाणा निवासी गुरमेज सिंह (21) पुत्र कुलवंत को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया।
विज्ञापन

  डाक्टर ने महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक मय ट्रैक्टर ट्राली के मौके से फरार हो गया। मृतक महावीर का विवाह बीती 15 जनवरी को नानकमत्ता के टुकड़ी गांव निवासी कुशाल सिंह की बेटी परविंदर कौर से हुआ था। महावीर अपनी पत्नी के साथ टुकड़ी आया हुआ था और आज धूमखेड़ा में रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गया था। महावीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। नवविवाहिता परविंदर का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर दुर्घटना की सूचना पर नानकमत्ता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed