{"_id":"5b5cb9504f1c1bed5e8b5d1c","slug":"youth-died-from-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम जैराज सराईखेत मौलेखाल अल्मोड़ा निवासी भगत सिंह (33) पुत्र वीर सिंह परिवार के साथ करीब दो महीने पहले ही काम की तलाश में काशीपुर आया था। वह रामनगर रोड स्थित ग्राम रम्पुरा में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी रामनगर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार की शाम भगत काशीपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। बच से चपेट में आकर उसका सिर कुचल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को चौकी में खड़ा कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई बालम सिंह गांव में ही रहता है, जबकि छोटा भाई जयपुर में नौकरी करता है। भगत के परिवार में पत्नी बीरा, पुत्र करन (5), पुत्री कोमल (4), पुत्र पंकज (1) हैं। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
रामनगर से दिल्ली जा रही थी बस
काशीपुर। रामनगर डिपो के चालक महरूद्दीन और परिचालक सरफराज बस संख्या यूके 07पीए 2958 में रामनगर से सवारी भरकर दिल्ली जा रहे थे। बस में करीब 20 सवारियां थीं। रम्पुरा के सामने अचानक युवक बस के सामने आ गया।