{"_id":"58dff0044f1c1b6d2663d8af","slug":"youth-arrested-for-posting-objectionable-post-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर श्री राम मंदिर और हिंदू समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने से भड़के विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर एएसपी डॉ. जगदीश चंद का घेराव कर तहरीर सौंपी। इस पर एएसपी ने कोतवाल बीडी उनियान को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी डॉ. जगदीश चंद शनिवार देर कोतवाली में मातहतों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और एएसपी का घेराव कर तहरीर सौंपी। तहरीर में मोहल्ला मुडिया पिस्तौर निवासी नासिर पर फेसबुक में श्रीराम मंदिर और हिंदु समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को फेसबुक पोस्ट की फोटोप्रति भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी ने कोतवाल बीडी उनियाल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसपी के आदेश पर एसआई नंदन रावत ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पर आईपीसी की धारा 295 (अ) और 66 (अ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घेराव करने वालों में तेजप्रकाश, योगेश राजपूत, प्रियांशु गुप्ता, विमल शर्मा, तनिकेत पासी, मोहित चौहान, भोला कौशिक, गणेश यादव, आशीष गिरी, विवेक यादव, पवन मेहता आदि थे।
विज्ञापन