{"_id":"5a4e79964f1c1b5f078b4984","slug":"youth-and-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को ड्राइविंग सिखा रहा था युवक, नहर में गिरी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को ड्राइविंग सिखा रहा था युवक, नहर में गिरी कार
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शारदा नहर से निकाली जा रही होंडा सिटी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर में होंडा सिटी कार डूबने से उसमें सवार छात्रा और युवक की मौत हो गई। गश्त पर निकले एसएसबी के जवानों ने नहर में कार गिरी देखी तो दुर्घटना का खुलासा हुआ। ट्रैक्टर के जरिए कार बाहर निकाली गई। पुलिस ने छात्रा का शव ड्राइविंग सीट से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा को कार सिखा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल के जवान बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शारदा नहर किनारे गश्त पर थे। इस बीच उन्हें नहर किनारे कार के पहियों के निशान दिखे। जवानों ने जब खोज की तो नहर में कार डूबी दिखाई दी। कार में युवक और युवती के शव पड़े थे। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर के जरिए होंडा सिटी कार (यूए06 ई0111) को नहर से बाहर निकाला। उसके बाद शव कार से निकाले जा सके। युवती ने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी, जो खटीमा के पास के ही एक पब्लिक स्कूल की थी। इस पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर स्कूल के शिक्षक ने उसकी शिनाख्त 12वीं की छात्रा अनमोल सिंह (18) पुत्री राजेंद्र पाल निवासी बमनपुरी बनबसा (चंपावत) के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की शिनाख्त कैनाल कालोनी बनबसा निवासी मयंक (22) पुत्र साबिर खान के रूप में की। सूचना पर युवक और छात्रा के परिजन भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। छात्रा के परिजन मूल रूप से राजेंद्र नगर बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
छात्रा को कार सिखा रहा था युवक
इन दिनों स्कूल में शीतावकाश चल रहे हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल में विशेष कक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि अनमोल को उसके पिता बुधवार सुबह स्कूल छोड़ गए थे। विशेष कक्षा के बाद दोपहर डेढ़ बजे अनमोल स्कूल से निकल गई। दुर्घटना तीन बजे से पांच बजे के बीच मानी जा रही है। कार गिरने के दस घंटे बाद दुर्घटना की जानकारी हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएल मधवाल ने बताया कि कार बनबसा निवासी प्रकाश सामंत की थी। मयंक उसका दोस्त था। वह कार मांगकर लाया था। ड्राइविंग सीट पर युवती का शव मिला है। इससे माना जा रहा है कि वह कार सीख रही थी। मयंक की बनबसा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है और छात्रा के पिता का बनबसा में पेट्रोल पंप है। सीओ ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
परेशान रहे परिजन
दुर्घटना बुधवार शाम हुई। स्कूल से छात्रा के घर न पहुंचने और दुकान से अचानक युवक के लापता होने से बनबसा में दोनों के परिजन परेशान रहे। उन्होंने अपने सगे संबंधियों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना देते, उससे पहले ही हादसे की खबर पहुंच गई।