फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man shot by friend

युवक को दोस्त ने गोली मारी

Sat, 10 Jun 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
young man shot by friend
डेमो पिक

निर्माणाधीन पॉल्ट्री फार्म पर सो रहे एक युवक पर उसके दोस्त ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के कूल्हे पर जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


महुआखेड़ा गंज वार्ड नंबर तीन मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नवाब अली (25) पुत्र अतीक अहमद पैगा चौकी के पास अपने निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म पर सो रहा था। इस दौरान उसका दोस्त फैयाज अहमद ने किसी बात को लेकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कूल्हे में जा लगी। नवाब के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे नवाब के बड़े भाई लईक ने उसे रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से गोली निकाल दी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि नवाब पॉलीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था, लेकिन उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। नवाब के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अहरपुरा निवासी फैयाज अहमद के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नवाब और फैयाज दोनों दोस्त हैं। दोनों पोल्ट्री फार्म में सो रहे थे।  इस दौरान किसी बात को लेकर फैयाज ने नवाब पर तमंचे से फायर झोंका और फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed