{"_id":"575d71894f1c1b0e4211b7f2","slug":"young-man-died-on-wedding-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह के दिन तोड़ा दम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की सालगिरह के दिन तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शादी की सालगिरह के दिन हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। एक साल पहले मृतक विवेक की शादी नूतन से हुई थी। सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
रविवार को दुर्गा कालोनी निवासी नीरज विश्नोई ने शहर के प्राइवेट अस्पताल में खूब हंगामा काटा। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कटोराताल चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए। नीरज ने बताया कि बीते 15 मई की रात उसका बेटा विवेक विश्नोई (25) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था। अस्पताल के मेडिकल में दवाईयां वास्तविक मूल्य से तीन चार गुना ज्यादा दामों पर मिलती है। पुलिस ने महिला को समझाबुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
उधर, मृतक के छोटे भाई नारायण ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उसने कहा है कि अस्पताल वाले भाई को ठीक करने का झूठा आश्वासन देते रहे। उसने बेहतर इलाज के लिए भाई को बाहर ले जाने की बात कही तो उन्होंने ऐसा करने से मना करते हुए जल्द स्वस्थ करने की बात कही थी। आज जब वे जबर्दस्ती वेंटिलेटर रुम में गए तो पता चला कि भाई की सांसे नहीं चल रही हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।