{"_id":"5aa6cf344f1c1bac758b514d","slug":"workers-in-balaji-company-die-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी कंपनी में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालाजी कंपनी में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज सीएचसी में बालाजी एक्शन कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जीसी पांडेय से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की बालाजी कंपनी में हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार की शाम डेढ़ माह बाद फिर एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक ईटीपी प्लांट पर सफाई कर रहा था। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही करने और श्रमिक की मौत के बाद धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
मूलरूप से ग्राम सिसौना गैनी थाना विसारतगंज जिला बरेली निवासी महेंद्र पाल (47) पुत्र ननकू तीन साल से उकरौली गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। महेंद्र बालाजी एक्शन कंपनी में मजदूर था। वह रोज की तरह सोमवार को सुबह आठ बजे वह कंपनी में आया। कंपनी के इंफ्लुएंट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
देर शाम कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जीसी पांडेय एंबुलेंस से महेंद्र को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद श्रमिक के परिजन सीएचसी पहुंचे। पत्नी शांति देवी और तीन बेटियां बेसुध हो गईं। मृतक के बेटे जितेंद्र पाल ने बताया कि उसकी तीन बहनें और पांच भाई हैं। बड़ा भाई नरेंद्र सिडकुल की एक अन्य कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
जितेंद्र का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने उसके परिवार को धोखे में रखा। दोपहर करीब दो बजे पिता महेंद्र की हालत खराब होना बताई गई और हल्द्वानी आने को कहा। शाम को छह बजे सितारगंज सरकारी अस्पताल बुलाया। पत्नी शांति ने फैक्ट्री अधिकारियों की लापरवाही से महेंद्र की मौत होने का आरोप लगाया। उन्होंने ठेकेदार शक्तिफार्म नंबर एक निवासी राम किशन और सुरक्षा अधिकारी को खरीखोटी भी सुनाई। उन्होंने मौत के मामले की जांच कर दोषी फैक्ट्री अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि श्रमिक की मौत का कारण पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
फैक्ट्री में शांति के लिए हो रहा पूजा पाठ
सितारगंज। बालाजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जीसी पांडेय ने बताया कि कंपनी में आएदिन हो रहे हादसों से निजात पाने के लिए आज सोमवार से पूजा-पाठ शुरू किया गया। जो 15 मार्च तक चलना है। जिसमें दिल्ली से आए पांच पंडितों द्वारा पूजन कराया जा रहा है, लेकिन पूजन के पहले दिन ही कंपनी में फिर हादसा हो गया।
40 दिन पूर्व भी हुई थी एक श्रमिक की मौत
सितारगंज। बालाजी एक्शन कंपनी में 30 जनवरी को भी एक श्रमिक की मौत हुई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कंपनी में सफाई करने के दौरान ग्राम भंगा थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत यूपी निवासी जयपाल सिंह (35) पुत्र शिवचरण और उसका साथी निसरा बरात बोझ थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत निवासी राजेंद्र कुमार (37) पुत्र नत्थूलाल चीपर मशीन की चपेट में आ गए थे। इससे जयपाल के दोनों पैर कट गए थे और उसकी मौत हो गई थी, जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में सिडकुल चौकी पुलिस जांच भी कर रही है।