{"_id":"5924842d4f1c1ba93e53604f","slug":"worker-s-death-from-grinder-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राइंडर फटने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राइंडर फटने से श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में सरकारी अस्पताल में मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मशीनी पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री का लोहा घिसने वाला ग्राइंडर फट गया। इसका टुकड़ा काम कर रहे श्रमिक के सीने पर लगा, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मूलरूप से ग्राम कुरी थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी सुलेमान (30) पुत्र नसीम अहमद यहां सरबरखेड़ा में रहकर एक मशीन के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार दोपहर अचानक लोहा घिसने वाला ग्राइंडर फटकर टूट गया। इसका एक हिस्सा सुलेमान के सीने और और चेहरे पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी सुलेमान की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर उसके मूलगांव कुरी से भी उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि सुलेमान की दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
उपेक्षा से मजदूर आक्रोशित
फैक्ट्री प्रबंधकों की उपेक्षा से मजदूरों में भारी आक्रोश है। मजदूरों का कहना है कि घटना दो बजे की है, लेकिन रात 10 बजे तक कोई भी खोज खबर करने और परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचा है। परिजनों ने कहा कि जब तक फैक्ट्री प्रबंधन यहां नहीं आएगा तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को नहीं ले जाने देंगे। इसी दौरान दो पुलिस शव को पोस्टमार्टम घर ले जाने के लिए स्ट्रेचर लेकर पहुंचे, लेकिन मृतक के परिजनों ने वापस लौटा दिया।