{"_id":"587916954f1c1b1729bac135","slug":"woman-died-after-giving-birth-to-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देकर महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को जन्म देकर महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के अगले दिन महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर नर्सिंग होम में तैनात स्टाफ गायब हो गया। हंगामे की आशंका पर नर्सिंग होम के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आसमां खातून निवासी ग्राम दुल्हापुर ठाकुरद्वारा को उसके पति अशरफ और परिजनों ने भर्ती कराया था। महिला ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन कुछ समय बाद महिला को रक्तस्राव शुरू हो गया था।
विज्ञापन
इससे महिला की हालत बिगड़ती चली गई और डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर दंपति पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। जन्म के बाद बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात महिला की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद डाक्टर दंपति नर्सिंग होम से चलते बने। कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात महिला की मौत हो गई थी। नर्सिंग होम में पुलिस फोर्स तैनात की गई है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।