{"_id":"5717cebd4f1c1b13538b4bec","slug":"went-to-a-government-hospital-doctor-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में घुसकर डाक्टर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अस्पताल में घुसकर डाक्टर की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुआयना करते डीआईजी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में घुसकर ओपीडी में मरीजों को देख रहे बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके सिंह की एक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। डाक्टर को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एएसपी, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। भाजपाइयों ने विरोध में प्रदर्शन कर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की।
डीआईजी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में दस पुलिस कर्मियों की एक टीम का गठन किया है। घटना के खुलासे तक एसएसपी को कोतवाली में कैंप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को सरकारी अस्पताल में महावीर जयंती का अवकाश था। अवकाश के बावजूद बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके सिंह अपना कक्ष खुलवाकर ओपीडी के मरीजों को देख रहे थे। वह पांच रोगियों को ही देख पाए थे कि उसी समय करीब सवा दस बजे एक युवक दरवाजे के बाहर खड़ी मरीजों की भीड़ से निकलता हुआ उनके कक्ष में दाखिल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने डाक्टर सिंह से कहा कि बॉस आज तो अवकाश है फिर भी मरीज देख रहे हो।
विज्ञापन
उनका कंधा पकड़कर उनको अपनी ओर घुमाया। डाक्टर सिंह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश ने पेंट से तमंचा निकालकर उनके सीने से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद वह आराम से बाहर की ओर भाग गया। डर की वजह से किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। अस्पताल के बाहर बिना नंबर की बाइक पर एक युवक पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। गोली चलने की आवाज पर अस्पताल कर्मी उनके कक्ष की ओर भागेे। घायल डा. सिंह को उठाकर काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना के विरोध में भाजपाइयों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आईएमए जसपुर के डाक्टरों ने भी घटना की निंदा करते हुए शीघ्र ही खुलासा करने की मांग की। घटना के बाद डीआईजी पीएस सैलाल, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। डीआईजी पीएस सैलाल ने एएसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में दस पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया और एसएसपी को घटना के खुलासे तक कोतवाली में कैंप करने के निर्देश दिए।