फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   villagers protested in Kotwali

मान सिंह की मौत के खुलासे की मांग, कोतवाली में हंगामा

Tue, 20 Mar 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो  खटीमा। Updated Tue, 20 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
villagers protested in Kotwali
मान सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करने की मांग को लेकर धरने में बैठी महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

बानूसी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले मान सिंह धामी की मौत का खुलासा न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए एक घटना के खुलासे के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। 

विज्ञापन

मान सिंह की मौत के मामले में मृतक के पिता प्रताप सिंह ने दो अज्ञात के अलावा दीपक सामंत, शशांक बिष्ट, बार एसो. अध्यक्ष हरीश बिष्ट के खिलाफ शक के आधार पर 302 का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


घटना के चार दिन बाद भी अब तक मामले में पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगने से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में रोष था कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। एएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि अब तक दो लोगों से हुई पूछताछ में एक व्यक्ति 8:30 बजे तो दूसरा 10:30 बजे मान सिंह का उनके पास से जाना बता रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगा, जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, ठाकुर सिंह जिमवाल, कुंवर सिंह खनका, आनंद जेठी, प्रहलाद बोरा, बॉबी राठौर, नवीन जोशी, दीपक चंद सहित आदि थे। इधर, विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करने को कहा। 

पुलिस पर बिना वजह का दबाव बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन न किया जाए। यदि मृतक के परिजनों को पुलिस पर विश्वास नहीं है तो वह किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने के लिए स्वतंत्र हैं। मामले में अब तक जिनका नाम आया है, उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। 

- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर। 

न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता 
खटीमा/रुद्रपुर। मान सिंह कांड में बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश बिष्ट और उनके पुत्र शशांक बिष्ट पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को खटीमा और रुद्रपुर के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे और न्यायालय परिसर में धरन दिया। वक्ताओं ने दर्ज मुकदमों के पीछे भूमाफिया की साजिश बताई। साथ ही दबी जुबान में अधिवक्ताओं ने पूरे प्रकरण में एक अधिवक्ता का हाथ होने की बात भी कही। धरना देने वालों में स्नेह प्रभा, मो. रजा, एचएस बोहरा, एचएस कुंवर, राम वचन आदि थे। इधर, रुद्रपुर में जिला न्यायालय में धरना देने वालों में एसो. के अध्यक्ष खड़क सिंह विर्क, सचिव सूरज सक्सेना, सोहन सिंह, पावेल कठायत, अभय सोलंकी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed