फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers caught the accused of firing

ग्रामीणों ने पकड़े फायरिंग के आरोपी

Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the accused of firing
आराोपी - फोटो : अमर उजाला

हरिपुरा जलाशय प्रकरण में ग्रामीणों पर फायरिंग करने के आरोपियों को देख गुस्साई भीड़ ने उन्हें दबोच लिया, जिसके बाद भीड़ ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। 

विज्ञापन


जैसे ही पुलिस टीम को भनक लगी तो चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष दिनेशपुर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को भीड़ के चंगुल से बचाया। गुस्साई भीड़ आरोपियों को छीनने की कोशिश कर रही थी। पुलिस टीम ने बमुश्किल भीड़ का आक्रोश शांत किया और आरोपियों को थाने लेकर आई।  
विज्ञापन


 जहां पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह खाक छान रही थी। वहीं अपराधी खुलेआम जलाशय के इर्द-गिर्द ही घूमते मिले। इससे स्पष्ट है कि स्थानीय पुलिस का नेटवर्क पूरी तरह फेल है, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कड़ा रुख अपराधियों को पकड़ने के लिए किया गया था।    
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार शाम को जायलो गाड़ी संख्या यूके07जीबी9488 पर सवार चार युवकों को ग्राम ठंडा नाला के पास घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा और टेंपो स्टैंड के समीप घेर कर रोक लिया। भीड़ को अपनी ओर आता देेख, एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। परंतु भीड़ ने तीन युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 

जैसे ही थाना दिनेशपुर व चौकी प्रभारी को हुई। आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके की ओर दौड़ पड़ी। भीड़ से बमुश्किल छुड़ाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। लोगों को आरोप था कि चारों युवक फायरिंग की घटना के दिन फायरिंग कर रहे थे। 

किच्छा नई बस्ती निवासी जमील व हसीन और लालकुआं के तिवारी नगर निवासी सूरज को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। कहना था कि फायरिंग की घटना को बीस दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

यहां बता दें कि 31 मई को बौर जलाशय के मछली ठेकेदारों ने ग्रामीणों पर मछली का शिकार करने के आरोप में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। बिलकिश बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 


उसी रात पुलिस ने मात्र एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया था। उधर, एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तीनों युवक फायरिंग के वास्तविक आरोपी हैं। पुलिस ने पहले ही उनकी पहचान कर दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के कारण ही आरोपी डैम की ओर रूख किया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed