फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vendor suppressed millions

आढ़ती ने दबा ली लाखों की रकम

Thu, 14 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vendor suppressed millions
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बरेली के आढ़ती के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आढ़ती ने कार से रौंदने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


किच्छा रोड पर बगवाड़ा मंडी समिति स्थित मंडी समिति की फर्म सतनाम सिंह बलदेव सिंह एंड कंपनी के स्वामी सतनाम सिंह निवासी मलिक कालोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि डेलापीर बरेली स्थित मंडी की फर्म भगवानदास एंड कंपनी के स्वामी मुकेश पुत्र भगवानदास निवासी मॉडल टाउन बरेली ने आठ अप्रैल 2015 को उससे आलू और मटर खरीदा था। जिसका 12,85,700 रुपये बकाया था। कहा कि आरोपी 20 अप्रैल तक पैसा देने का वादा कर उसे चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 23 जून 2016 को इस मामले में पंचायत भी हुई लेकिन मुकेश ने रकम अदा नहीं की। पीड़ित आढ़ती का आरोप है कि पंचायत के बाद वह बरेली में मुकेश से बातचीत करने गया और वहां से अपने बेटे नवजोत सिंह के साथ बाइक पर लौट रहा था। 


इसी बीच किच्छा चौराहे पर आढ़ती मुकेश, उसका पिता भगवानदास और मुंशी के साथ कार में सवार होकर पहुंचा और बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। पुलिस ने धारा 420, 504, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed