फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vehicle thief gang member arrested

वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Mon, 25 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 25 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang member arrested

बाजार चौकी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक माह पहले शांति विहार कालोनी से चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 20 अप्रैल को शांति विहार निवासी सुनील कुमार की बाइक संख्या यूके-06-वाई-3199 चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ ब्लॉक रोड की ओर जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के साथ ब्लॉक रोड पर पहुंचे। जहां पर एक बाइक सवार पुलिस कर्मियों को देख भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम श्मशान घाट रोड ट्रांजिट कैंप निवासी विशेष शर्मा बताया। बताया कि जो बाइक वह चला रहा है, वह चोरी की है। बाइक को उसने 20 अप्रैल को शांति विहार कालोनी से पार की थी। बाद में पुलिस ने विशेष शर्मा के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed