फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vandalism: Fadhi copy of the order, the Inspector beat

दादागिरी : आदेश की प्रति फाड़ी, निरीक्षक को पीटा

Sat, 25 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज Updated Sat, 25 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

टायलेट और दीवार ढहाने के आदेश से गुस्साए बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने राजस्व निरीक्षक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की और आदेश की प्रति फाड़ डाली। राजस्व निरीक्षक ने तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

  राजस्व निरीक्षक जोगा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 22 अप्रैल को वार्ड संख्या चार निवासी रिफाकत हुसैन पुत्र स्व. अली हुसैन ने वार्ड संख्या 11 में फहीमुद्दीन पुत्र रैफुद्दीन द्वारा अवैध तरीके से टायलेट टैंक और दीवार बनाने की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम ने उसे ढहाने का आदेश दिया। एसडीएम के आदेशानुसार अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई चल रही थी। आरोप लगाया कि फहीमुद्दीन, उसका बेटा फैजी और मो. काबिश उर्फ विक्की पुत्र अखलाक अहमद ने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय पहुंचकर आदेश की प्रति दिखाने को कहा।  विरोध करने पर तीनों लोग गाली-गलौच करने लगे और मारपीट की। साथ ही आदेश की प्रति भी फाड़ दी। राजस्व निरीक्षक द्वारा शनिवार को दी तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 332, 353, 323, 427, 504 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed