फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP area and 14 trucks holding four Pokland

यूपी क्षेत्र में चार पोकलैंड और 14 ट्रक पकड़े

Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर। Updated Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने सीमावर्ती कोसी नदी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान औचक छापा मारकर चार पोकलैंड मशीनें पकड़ी, जबकि छह जेसीबी मशीन चालक भाग गए। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि क्षेत्र यूपी के रामपुर थाना स्वार है। एएसपी ने बताया कि पकड़ी गई पोकलैंड मशीनें यूपी पुलिस को सौंप दी गई है।

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे से तड़के तीन बजे तक एनएच-74 पर यूपी से अजीतपुर-परमानंदपुर, मसवासी-सुल्तानपुर पट्टी होकर आने वाले खनन भरे वाहनों की धरपकड़ की। इस दौरान आईटीआई थाना क्षेत्र में सात, सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में सात रेत, बजरी से भरे ट्रक, डंपर पकड़े।
विज्ञापन


उधर शनिवार को दिन में दोनों जिलों की पुलिस के साथ कोसी पुल से कुछ दूर दोनों राज्यों की सीमा (यूपी) पट्टी कलां में छापा मारकर चार पोकलैंड मशीनें पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आता देख खनन में लिप्त छह जेसीबी चालक जेसीबी को भगा ले गए। वहां एएसपी कमलेश उपाध्याय, बाजपुर के एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार सुदेश चंद्र, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, कोतवाल स्वार (रामपुर) जगदीश अरोरा, बाजपुर के एसओ आईटीआई हरेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी मसवासी आदि बाजपुर, आईटीआई, सुल्तानपुर पट्टी का पुलिस स्टाफ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed