फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two workers dies

पेपर मिल में केमिकल टैंक फटने से दो श्रमिकों की मौत

Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जसपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  जसपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two workers dies
मृतक मोहम्मद अली। - फोटो : amar ujala

काशीपुर रोड स्थित एक पेपर मिल के केमिकल टैंक के फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के वक्त श्रमिक टैंक की फिटिंग कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में गैस बनने से इसका ऊपरी हिस्सा फट गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात काशीपुर रोड स्थित सहोता पेपर मिल में केमिकल टैंक की फिटिंग का काम चल रहा था। फोरमैन मुकेश पांडे की देखरेख में मोहम्मद अली, रवि कुमार, नागेंद्र, धर्मेंद्र आदि श्रमिक 20 फीट ऊंचे ऐलम केमिकल के फाइबर टैंक में बैठकर मीटर गेज फिट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गैस के प्रेशर से टैंक तेज धमाके के साथ फट पड़ा।
विज्ञापन


टैंक के ढक्कन पर बैठकर काम कर रहे मजदूर छिटककर नीचे आ गिरे। इससे मोहल्ला जुलाहान ईदगाह रोड निवासी मोहम्मद अली (37) पुत्र रफीक आलम और ग्राम कल्याणपुर निवासी रवि कुमार (23) पुत्र डालचंद, नागेंद्र पुत्र जोखनलाल निवासी मो. खत्रियान काशीपुर, मुकेश पांडे पुत्र उपेंद्र पांडे निवासी माता मंदिर रोड काशीपुर, धर्मेंद्र पुत्र लेखपाल सिंह निवासी वीरपुरी जसपुर बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां मोहम्मद अली और रवि कुमार की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हादसे की सूचना मिल के विधि कर्मी पीके सिंह ने पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ पेपर मिल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, मिल के चेयरमैन बलवीर सिंह सहोता ने बताया कि टैंक में गैस बनने से हादसा हुआ है।


पेपर मिल प्रबंधन की ओर से घायलों का उपचार कराया जा रहा हैै। वहीं मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता की जाएगी। देर शाम मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed