{"_id":"5867e6604f1c1bd606eebf2c","slug":"two-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में गदरपुर के युवक समेत दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था। हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आपस में साढू थे और बाइक से पीलीभीत ससुराल जा रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में लेकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन
शनिवार को आवास विकास कालोनी गदरपुर निवासी प्रेम सिंह बिष्ट (55) पुत्र पदम सिंह बिष्ट अपने साढू कालोनी के ही कमल सिंह चौधरी (35) पुत्र त्रिभुवन सिंह चौधरी बाइक (यूके06एएच-0953) से पीलीभीत ससुराल जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे नयागांव में हाइवे पर कैंटर (यूके03-0815) ने बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। इससे प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे सरकड़ा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी ने दोनों को निजी वाहन से तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर जेसी शंखधर ने कमल को भी मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज कापड़ी ने मोबाइल के माध्यम से दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया। जबकि, चालक फरार हो गया। उन्होंने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।