{"_id":"58de979a4f1c1b380763f04b","slug":"two-corpses-found-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में दो लाशें से मिलने से मची सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटीमा में दो लाशें से मिलने से मची सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा के लोहियाहेड और चूका क्षेत्र में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलबत्ता, दोनों ही लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
झनकईया थाना पुलिस के मुताबिक, शारदा नदी पर बने लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में एक शव फंसे होने की सूचना मिली थी। जाली में फंसे शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने बताया कि शव तीन दिन पुराना मालूम पड़ रहा है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। जबकि दूसरी घटना में पूरनपुर रोड पर चूका के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला ।
विज्ञापन
उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। पुलिस उसकी सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका व्यक्त कर रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन