{"_id":"583dbec34f1c1b0c1ede64a0","slug":"two-autolifter-eight-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ऑटोलिफ्टर सहित आठ बाइक बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ऑटोलिफ्टर सहित आठ बाइक बरामद की
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक चाोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत एक माह से बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों सहित दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि सोमवार रात एसएसआई जगदीश ढकरियाल अपनी टीम के साथ सितारगंज रोड पर वाहन चेकिंग पर थे।
इस दौरान अमृतसरियां ढाबा के पास दो बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में सोना सिंह निवासी तोता बैरिया थाना केलाखेड़ा से 27 नवंबर को अस्पताल से चोरी गई बाइक और सुरेंद्र सिंह निवासी मुड्डैया छट्टू थाना केलाखेड़ा से गूलरभोज से चोरी बाइक बरामद की गई। दोनों ने बताया कि उनका एक साथी गुलशन उर्फ बिल्लू इट्टवा बाजपुर का निवासी है और वो बाइक चोरी कर काशीपुर क्षेत्र में बेचते हैं।
विज्ञापन
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी सोना सिंह की ससुराल से पांच बाइक, एक स्कूटी सहित कुल आठ दोपहिया वाहन बरामद किए। इसमें पांच कोतवाली क्षेत्र और तीन वाहन काशीपुर, बाजपुर कोतवाली से संबंधित हैं। पुलिस की इस सफलता पर भूड़ के समाजसेवी शाहिद हुसैन अंसारी ने 51 सौ रुपए का नकद पुरस्कार कोतवाल चंचल शर्मा को सौंप कर पुलिस टीम को बधाई दी। टीम में एसएसआई ढकरियाल, एसआई दिनेे सिंह, कांस्टेबल नासिर, राजेंद्र, ईशाक, मनोज देवड़ी थे।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते फौजी से ऑटोलिफ्टर बना सोनू
सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि केलाखेड़ा निवासी सोनू सिंह वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुआ था ट्रेनिंग के दौरान ही सोनू नानकमत्ता की युवती को अपना दिल दे बैठा। प्यार इतना परवान चढ़ा की सोनू ने फौज की नौकरी छोड़ दी। प्रेमिका के शौक और खर्चों ने सोनू को ऑटोलिफ्टर बना दिया।
इस बीच सोनू ने अपनी प्रेमिका से विवाह भी कर लिया। सोनू अधिकांश चोरी की वारदात बाजपुर, काशीपुर क्षेत्र में करता था। एक माह पूर्व ही वह नानकमत्ता स्थित अपनी ससुराल आया था। सोनू अपने साथी के साथ मिलकर बाइक उठाता और ससुराल के आसपास ही पेड़ों, झाड़ियों के बीच बाइक छिपाकर रख देता था। सोनू का तीसरा साथी गुलशन जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, वह चोरी की बाइकों को बेचने का काम करता था।