फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two and a half million loss in fire

अग्निकांड में ढाई लाख का नुकसान

Sun, 15 Feb 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 15 Feb 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million loss in fire
 अमाऊं स्थित आफीसर्स कालोनी में एक मकान के प्रथम तल में आग लग गई। अग्निकांड में घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग ज्यादा नहीं फैली। मकान स्वामी ने अग्निकांड में लगभग ढाई लाख रुपए नुकसान की आशंका बतायी है।
विज्ञापन

अमाऊं की आदर्श कालोनी निवासी एलआईसी एजेंट नरेश सिंह के दो मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से में शार्ट सक्रिट के चलते आग लग गयी। अगिभनकांड के समय नरेश घर पर नहीं थे और उनकी मां कंट्रोल में चीनी लेने गयी थी जबकि पत्नी बच्चाें को लेकर नजदीक के ग्राउंड में थीं। इसी दौरान किसी ने उनके मकान में धुंआ उठने की जानकारी दी। जिसपर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे आग को और अधिक बढ़ने से रोक लिया गया। अग्निकांड में घरेलू सामान, कंप्यूटर, टीवी, वासिंग मशीन, कपड़े, फर्नीचर सहित राशन के ड्रम भी जल गए। अग्निकांड पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन बोरा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और राजस्व विभाग को अगिभनकांड पीड़ितों को सहायता के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed