फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Twenty-two crashes in the name of TDS deduction

टीडीएस कटौती के नाम पर दो करोड़ का घपला 

Thu, 20 Jun 2019 12:11 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 20 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Twenty-two crashes in the name of TDS deduction
100 का नोट
काशीपुर में सिंचाई खंड कार्यालय में टीडीएस सर्वे में करीब दो करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। पड़ताल पूरी होने पर सहायक आयकर आयुक्त (टीडीएस) की तहरीर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता/आहरण वितरण अधिकारी और लेखा अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


बीती 18 फरवरी को टीडीएस विंग की अपर आयुक्त सुमोना सेन के निर्देश पर सहायक आयकर आयुक्त (टीडीएस) अमनदीप कौर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने सिंचाई विभाग के खंड कार्यालय में सर्वे किया था। टीम ने विकास कार्यों के भुगतान में ठेकेदारों और विभागीय कर्मियों के वेतन से टीडीएस काटने और उक्त राशि को जमा कराने के संबंध में दस्तावेजों की जांच की। ठेकेदारों से भुगतान राशि से दो प्रतिशत कटौती की जाती है, जबकि कर्मियों से टीडीएस उनकी आय के स्लैब के अनुसार काटा जाता है। 
विज्ञापन


विभाग ने टीडीएस की ई-फाइलिंग के लिए रुद्रपुर की समृद्धि फाइनेंशियल सर्विसेज से अनुबंध किया था। छापे के दौरान टीम टीडीएस से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच के लिए साथ ले गई थी। पड़ताल के दौरान टीडीएस संबंधी अभिलेखों में कपटपूर्ण संशोधन करने का मामला और टीडीएस कटौती का 1.90 करोड़ रुपये का घपला पकड़ में आया था। ब्याज के साथ यह राशि दो करोड़ रुपये मानी जा रही है। जांच में पता चला कि विभाग ने टीडीएस नियमानुसार काटा, लेकिन आयकर विभाग में जमा नहीं कराया गया। जांच पूरी होने के बाद सहायक आयकर आयुक्त (टीडीएस) अमनदीप कौर ने इस संबंध में जनपद ऊधमसिंह नगर के एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली में सिंचाई खंड के ईई और लेखाधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed