फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   trying to robbery with men in rudrapur

बैंक में कैश जमा करने आए आढ़ती से लूट का प्रयास

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
trying to robbery with men in rudrapur
रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी व्यापारियों की भीड़। - फोटो : amar ujala

आवास विकास चौकी क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में हजारों की नकदी जमा करने आए आढ़ती से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने गोलियां चला दीं, छर्रे लगने से आढ़ती जख्मी हो गया। बैंक के पास स्थित एक शोरूम के सीसीटीवी में नकाबपोश बाइक सवारों की करतूत कैद हुई है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हैैं।

विज्ञापन


गल्ला मंडी निवासी शगुन भुड्डी की दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। बुधवार दोपहर शगुन ने जनता इंटर कॉलेज के पास स्थित पीएनबी से दस लाख की रकम निकालकर नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने पहुंचा। करीब 12 बजे बैंक के बाहर पहुंचते ही सामने से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने शगुन से नकदी भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन शगुन बैग को बचाते हुए उनके चंगुल से भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार ने तमंचे से शगुन पर फायर झोंक दिया। गोली शगुन के पास रखे नकदी के बैग से टकरा कर निकल गई। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से शगुन का दायां हाथ भी जख्मी हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बैंक का सुरक्षा गार्ड छेदीलाल बाहर आया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। बैंक के पास ही स्थित एक शोरूम के सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में रुद्रपुर कोतवाली और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ ही एसओजी को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। 

गंगापुर रोड की तरफ भागे बदमाश
रुद्रपुर। आढ़ती के साथ लूट का प्रयास करने वाले बदमाश फायरिंग के बाद जगतपुरा होते हुए गंगापुर रोड की तरफ फरार हो गये। इससे पुलिस बदमाशों के किच्छा या पंतनगर की तरफ भागने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। किच्छा और पंतनगर थाना पुलिस भी अपने क्षेत्र में बदमाशों की सुरागकशी में जुटी है। पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले से ही शगुन की रेकी कर रहे थे। पहचान छुपाने के लिए बाइक ने हेलमेट पहना था तो उसके दोनों साथियों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक भी बिना नंबर प्लेट की थी।

सीपीयू की गश्त पर भी सवाल
रुद्रपुर। घटना से सीपीयू की गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नैनीताल रोड पर एक ही बाइक पर सवार तीन लोग फर्राटा भर रहे थे, लेकिन सीपीयू की नजर उन पर नहीं पड़ी। सीपीयू के रहते बिना नंबर प्लेट लगे दुपहिया वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। 

व्यापारियों ने की जल्द खुलासे की मांग
रुद्रपुर। आढ़ती के साथ लूट का प्रयास करने की सूचना पर कई व्यापारी भी बैंक पहुंच गये। यहां अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे व्यापारियों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने एसएसपी डा. सदानंद दाते से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की है।



आवास विकास में सुरक्षा को लेकर अमर उजाला ने पहले किया था सचेत
रुद्रपुर। शहर की वीआईपी कॉलोनी माने जानी वाली आवास विकास क्षेत्र की सुरक्षा संभालने वाली चौकी में पुलिस कर्मियों की कमी से बदमाशों की हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में 22 बैंक, 31 एटीएम और दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मात्र एक चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों के जिम्मे हैं। 28 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने पुलिस कर्मियों की कमी को गंभीरता से प्रकाशित कर पुलिस विभाग को क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति सचेत किया था। इस पर अधिकारियों ने क्षेत्र में महिला पीएसी तैनात करने की बात कही थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते बुधवार को बदमाशों ने दिन दहाड़े आढ़ती के साथ लूट का प्रयास करने के बाद फायरिंग से दहशत फैलाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। 


बिना बंदूक के खड़ा था सुरक्षा गार्ड
रुद्रपुर। आढ़ती शगुन के साथ हुई लूट की वारदात के समय बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड छेदा लाल बिना बंदूक के ही बैंक के बाहर खड़ा था। शगुन का कहना है कि बदमाशों के फायरिंग करने पर छेदा लाल उसका बचाव करने की बजाय बैंक के अंदर भाग गया। अगर गार्ड ने थोड़ा साहस दिखाया होता तो बदमाश पकड़ में आ सकते थे। 


नोटों की गड्डी ने बचा ली शगुन की जान
रुद्रपुर। बैंक में नकदी जमा करने गये आढ़ती शगुन की जान उसके पास रखे नोटों की गड्डी से बच गई। जब बदमाशों ने शगुन को गोली मारी तो शगुन ने नोट भरे बैग से अपना बचाव किया जिससे गोली पहले बैग में लगी फिर उसके छर्रे शगुन के हाथ तक पहुंचे। हालांकि गोली लगने से नोटों की गड्डी भी फट गई। अगर शगुन नोट भरे बैग से अपना बचाव नहीं करता तो गोली उसकी जान भी ले सकती थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed