ट्रक में लदे 22 पशु बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलभट्टा पुलिस ने गौवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से छोटे बड़े 22 गौवंशीय पशु बरामद हुए है। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार तीन नामजद सहित छह आरोपी भाग निकले। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलभट्टा एसओ विनोद फर्त्याल ने बताया कि सोमवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम सुरेंद्र पंप के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच हल्द्वानी की तरफ से आ रहे कैंटर संख्या यूके 04डी 1329 के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन दौड़ा लिया। जब पुलिस ने पीछा किया अपना चालक सिरौलीकलां में स्थित यूनुस के बाड़े के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थाने लाकर कैंटर का डाला खोला तो उसमें हाथ पैर बंधे 3 गाय, 6 बछिया, 12 बैल, 1 बछड़ा समेत कुल 22 गौवंशीय पशु बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि किच्छा पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. रजनीश पाठक को बुलाकर सभी पशुओं की जांच कराई गई और उन्हें बराजपुर स्थित गौशाला में भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य यूनुस, उसका भाई अफसार, इमरान और तीन अज्ञात आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। टीम में लाल सिंह बोरा, बची सिंह बिष्ट, चंद्र प्रकाश, कुलदीप आर्य आदि थे।