{"_id":"5847037e4f1c1be159448e27","slug":"truck-before-being-hit-by-the-status-of-the-9-year-old-son-died-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से पूर्व दर्जा मंत्री के 9 वर्षीय बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से पूर्व दर्जा मंत्री के 9 वर्षीय बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
शोक व्यक्त करते केबिनेट मंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सह संघ के अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र कुमार के नौ वर्षीय बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बेटे संजीव आर्य के साथ उपेंद्र चौधरी के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। देर शाम तक उनके आवास पर संवेदना जताने वालों का जमावड़ा लगा रहा।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सह संघ के अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र कुमार का नौ वर्षीय बेटा उत्कर्ष मंगलवार देर शाम अपने दादा नानकचंद और दादी कृष्णा के साथ उनके ओमेक्स स्थित आवास के पीछे छतरपुर रोड पर बनी दाना फैक्ट्री की ओर जा रहा था। फैक्ट्री के पास पहुंचने के दौरान वहां खड़े ट्रक ने पीछे से उत्कर्ष को टक्कर मार दी जिससे वह छिटककर सामने की दीवार से टकरा गया और सिर फटने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में उत्कर्ष के साथ दादी और दादा को भी गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता चौधरी उपेंद्र घटना के समय दिल्ली में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घटना से अवगत करा दिया है। उत्कर्ष आरएन स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव के साथ उपेंद्र के घर पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। एएसपी देवेंद्र पिंचा, कोतवाल एनएन पंत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ देर रात तक उपेंद्र के आवास पर ही डटे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही देर रात तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित तमाम लोग उपेंद्र चौधरी के आवास पर उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंचे। कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस घटना के बाद उनके आवास पर पहुंचे।