फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Transport office vandalized, looted 60 thousand rupees

ट्रांसपोर्ट कार्यालय में तोड़फोड़, 60 हजार रुपये लूटे

Thu, 02 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 02 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Transport office vandalized, looted 60 thousand rupees

काशीपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई। आरोप है कि इस दौरान हमलावर 60 हजार रुपये की नगदी भी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष ने भी ट्रांसपोर्ट स्वामी के खिलाफ मारपीट और 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आदर्श कालोनी निवासी नरेश बब्बर का काशीपुर रोड पर बालाजी नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। बुधवार की सुबह उनका छोटा भाई प्रवेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच गदरपुर निवासी विनोद चौधरी अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और प्रवेश को कोर्ट के कागज सौंपे, रिसीव करने को कहा। इस पर प्रवेश ने कागज रिसीव करने से इंकार कर दिया।

इससे नाराज विनोद चौधरी और उसके साथियों ने प्रवेश से मारपीट कर दी। साथ ही ट्रांसपोर्ट कंपनी में तोड़फोड़ कर दी। इससे पहले कि आसपास के लोग पहुंचते हमलावर गल्ले में रखे 60 हजार रुपये की नगदी भी लूट ले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इधर पुलिस के अनुसार गदरपुर निवासी विनोद चौधरी ने भी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ तहरीर सौंपी है। जिसमें उसका कहना था कि वह कोर्ट के कागज रिसिव कराने के लिए गया था।


 इसके बाद जब वह रुद्रपुर की ओर आने लगा तो ट्रांसपोर्टर ने उसका पीछा कर गावा चौक पर पकड़ लिया। तथा उससे मारपीट कर कार से 60 हजार रुपये की नगदी पार कर ली। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed