{"_id":"5c1d3415bdec2256c333de93","slug":"three-people-died-in-an-road-accident-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम तक नहीं थमा हादसों का दौर, काशीपुर में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर शाम तक नहीं थमा हादसों का दौर, काशीपुर में तीन की मौत
Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे से अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मौके पर मिले आधार कार्ड से दो मृतकों की शिनाख्त हो गई, जबकि तीसरे के बारे में अब तक नहीं पता चला है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
जिला बरेली थाना शीशगढ़ के ग्राम मांसला खेड़ा निवासी वीरेंद्र (28) पुत्र मंशाराम, जिला संभल के थाना गिन्नर ग्राम बहजोई निवासी देवेंद्र (25) पुत्र गंगासहाय एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक (यूके 06 एम 9011) से सुल्तानपुर पट्टी से ग्राम रामजीवनपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सुल्तानपुर पट्टी से कोसी बांध रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में वीरेंद्र और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय देवेंद्र ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन