फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Inspectors, 15 SI and 25 Constable in investigation

तीन इंस्पेक्टर, 15 दरोगा और 25 कांस्टेबल जांच में लगे 

Sun, 10 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three Inspectors, 15 SI and 25 Constable in investigation
CRIME

विज्ञापन

 खाद्य विभाग के विपणन सहायक नरेश चौहान के घर हुई लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने ताकत झोंक दी है। चार विशेष टीम, एसओजी के अलावा 12 और टीमें जांच में लगाई गई हैं। एसएसपी खुद टीमों से छानबीन में हुई प्रगति की लगातार जानकारी ले रहे हैं। एसएसपी ने खुलासे के लिए तीन इंस्पेक्टर, 15 दरोगा और 25 कांस्टेबलों को लगाया है। कई टीमें पश्चिमी यूपी के विभिन्न शहरों में दबिशें देने के साथ ही जिले में हुई पुरानी लूट और डकैती में शामिल बदमाशों से पूछताछ कर रही हैं। अंदेशा है कि घुमंतू गिरोह का वारदात में हाथ हो सकता है।  
सिंह कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात विपणन सहायक नरेश चौहान के घर हुई लूट की वारदात ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। हल्द्वानी में हुई डकैती की वारदात से मिलती-जुलती घटना के खुलासे को पुलिस जुटी है। जिले भर से टीमें गठित कर शाहजहांपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत रवाना कर दी गई है। यह टीमें लूट या डकैती में शामिल बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर यूपी पुलिस के सहयोग से उन्हें पकड़कर पूछताछ कर रही हैं। एक टीम सर्विलांस और एक टीम जिले में हुई पुरानी लूट, डकैती की घटनाओं में शामिल बदमाश या गिरोह को चिन्हित करने में लगी है। पुलिस घटना में घुमंतू गिरोह, बावरिया या अन्य गिरोह के हाथ होने की आशंका पर भी काम कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई बड़ी लीड नहीं मिली है। शनिवार तड़के चार बजे तक एसएसपी ने टीमों के साथ कई बैठकें कर बदमाशों को दबोचने के लिए रणनीति तैयार कर टीमों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए रवाना किया। 
विज्ञापन


कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाने वाला गिरोह भी है 
रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी में हुई लूूट की वारदात को सुलझाने में जुटी पुलिस का फोकस उन गिरोह पर भी है, जो वारदात स्थल पर पहुंचने पर कुत्ते को नशीला पदार्थ खिला देते हैं। इससे कुत्ता अनजान लोगों पर भौंकने की बजाय अर्द्ध बेहोशी की हालत में चले जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व में कई घटनाओं में ऐसे गिरोह पकड़े गए थे। अब इन गिरोह और उसमें शामिल बदमाशों की भी लोकेशन तलाशी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


35 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा सिफर 
रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी में हुई लूट की घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अब तक करीब 35 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, अभी तक पुलिस को पूछताछ से कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। इधर, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की अब तक की जांच में भी कोई संदिग्ध नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने बाजार क्षेत्र में सस्ते दामों में उपलब्ध धर्मशालाएं और होटलों को भी खंगाला। अंदेशा था कि वारदात करने से पहले बदमाशों ने ठहरने के लिए इनका इस्तेमाल किया होगा। पुलिस ने रजिस्टर के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन किसी संदिग्ध के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी। 

नैनीताल पुलिस के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान 
रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी में हुई लूट की घटना को हल्द्वानी में हुई हत्या और डकैती की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वारदात करने का तरीका लगभग एक सा होने के बाद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की एक संयुक्त टीम भी बदमाशों की सुरागकशी को जुटी है। टीम में शामिल पुलिसकर्मी आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि नैनीताल जिले की टीम के साथ एक टीम संयुक्त रूप से घटनाओं के अनावरण के लिए काम कर रही है। 

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज 
रुद्रपुर। सिंह कालोनी गली नंबर छह निवासी नरेश कुमार ने बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन-चार बदमाशों के घर में घुसकर 12 हजार नकद और चार से पांच तोला सोना लूटने की तहरीर दी थी। कहा कि किराएदार शुभम के कमरे से भी दो अंगूठी, कुछ रुपये और मोबाइल बदमाश लूटकर ले गए थे। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ धारा 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


लूट की घटना के खुलासे के लिए एसओजी के अलावा चार विशेष टीम गठित की गई हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी टीमें काम कर रही हैं। पुलिस टीमें पश्चिम यूपी के विभिन्न शहरों में दबिश दे रहे हैं। इसके अलावा संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। 
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed