फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested in Rudrapur, Kashipur, in e-ticket black market

ई-टिकट की कालाबाजारी में रुद्रपुर, काशीपुर में तीन गिरफ्तार, केस दर्ज

Fri, 14 Jun 2019 12:24 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in Rudrapur, Kashipur, in e-ticket black market
काशीपुर आरपीएफ थाने में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
आरपीएफ टीम ने एक साइबर कैफे संचालक को ई-टिकट की कालाबाजारी करते रंगेहाथ पकड़ा है। उसके पास से 14735 रुपये के सात 22 अवैध ई-टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


आरपीएफ को लंबे समय से वैशाली कॉलोनी में ई-टिकट की कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। बुधवार को मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ के निर्देश पर आरपीएफ प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक शिवराम मीणा की ओर से टीम का गठन कर वैशाली कॉलोनी में कॉमन सर्विस सेंटर साइबर कैफे पर छापा मारा गया। टीम ने फर्जी पर्सनल यूजर आईडी पर अवैध तरीके से रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाते कैफे संचालक मनोज बिष्ट (34) को धर दबोचा। उसके पास से विभिन्न फर्जी आईडी बनाकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ग्राहकों को बेचने के लिए बने काशीपुर, मुरादाबाद से लखनऊ, रांची, रेवाड़ी, हरिद्वार, दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, फतेहपुर, आनंद विहार, शाहगंज, बांदीकुई, रायपुर समेत अन्य शहरों के 14735 के 22 अवैध ई-टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन


टिकटों के अवैध कारोबार के लिए बनाई गई करीब छह फर्जी आईडी का खुलासा हुआ। अवैध तरीके से बने टिकटों की डिटेल की पुष्टि के लिए आईआरसीटीसी मुख्यालय दिल्ली से की जाएगी। टीम ने उसके पास से अवैध ई-टिकटिंग बनाने के प्रयोग में लाए जा रहे लैपटॉप, प्रिंटर, वाईफाई व अन्य सामग्री, नकद 3350 रुपये, एक गोपनीय डायरी (फर्जी आईडी, पासवर्ड और टिकटों का लेखा-जोखा अंकित है) को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज बिष्ट करीब 14 माह से ई-टिकटों का अवैध कारोबार कर रहा था। वह प्रति टिकट पर ग्राहक से टिकट के वास्तविक मूल्य से 200 से 300 रुपया अधिक वसूल करता था । दुकान मालिक के विरुद्ध आरपीएफ थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसे रेलवे कोर्ट हल्द्वानी में पेश किया जाएगा। टीम में आरपीएफ जवान उमेश कुमार शर्मा, जसवीर कुमार शामिल रहे।

साइबर कैफे की आड़ में रेलवे अवैध टिकटों की कालाबाजारी करने बाले युवक से 14735 रुपये कीमत के 22 अवैध ई-टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले कई और दुकानदार रडार पर हैं। ई-टिकटों की कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- शिवराम मीणा, उपनिरीक्षक आरपीएफ काशीपुर।

रुद्रपुर में रेलवे के चार टिकट समेत बुकिंग उपकरण बरामद, लालकुआं में रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर। बरेली से पहुंची रेलवे की विशेष टीम और रुद्रपुर आरपीएफ  की टीम ने ई-टिकटों की कालाबाजारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ  लालकुआं आरपीएफ  थाने में 143 रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को आरपीएफ  की टीम ने इंदिरा कॉलोनी में मनोज छाबड़ा (36) और शब्बीर अहमद (36) निवासी केनाल कॉलोनी में को अपनी दुकान पर अवैध रूप से टिकट बुक करते हुए पकड़ा। उनके पास से दो-दो टिकट समेत टिकट बुकिंग से संबंधित उपकरण भी मिले। मनोज के पास 20 निजी आईडी और 2470 रुपये बरामद किए गए। वहीं शब्बीर अहमद के पास 1125 रुपये और चार पर्सनल आईडी बनी मिली।


आरपीएफ  दरोगा आरके भारद्वाज ने बताया कि दोनों अवैध रूप से रेलवे टिकट बुक कर रहे थे। दोनों के खिलाफ  आरपीएफ  थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मौके पर मयंक चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed