फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   thief taken away the cupboard full of notes

नोट भरी अलमारी उठा ले गए चोर

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता।
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता। Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
 thief taken away the cupboard full of notes
नानकमत्ता में चोरी के बाद चोरों द्वारा खेत में फेंकी गई अलमारी। - फोटो : Amar Ujala

वर्कशॉप की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़ दिया और लोहे की अलमारी उठा ले गए। खेत में ले जाकर अलमारी खंगाली और 1.65 लाख रुपये की नगदी निकालकर फरार हो गए। नगर में दूसरे दिन भी चोरी की घटना से व्यापारी गुस्सा उठे। उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष का घेराव कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

विज्ञापन


मोहम्मदगंज गांव के कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह की खटीमा हाइवे पर न्यू पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से वर्कशॉप है। शुक्रवार सुबह कुलदीप जब वर्कशॉप खोलने आया तो ऑफिस का ताला टूटा देख उसके होश उड गए। ऑफिस में रखी लोहे की अलमारी गायब थी। सूचना पर आसपास के दुकानदार और व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


इस दौरान ऑफिस से कुछ दूरी पर टूटी हालत में अलमारी बरामद हुई। चोर अलमारी में रखे 1.65 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व बुधवार की रात में भी चोरों ने गृह स्वामी की गैरमौजूदगी में दहला मार्ग पर छत से नीचे उतरकर मकान का ताला तोड़ जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार चोरी से व्यापरियों में आक्रोश फैल गया। वर्कशॉप स्वामी व अन्य व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व थाने पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार का घिराव कर तहरीर दी और नगर में बढ़ती चोरियों पर आक्रोश जताया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस गश्त के नाम पर महज खानापूर्ती कर रही है। उन्होंने चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहां महांमत्री कुलदीप सिंह बब्बू, आदेश रस्तोगी, प्रकाश कुमार, मोहित अग्रवाल आदि थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। प्रथारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed