{"_id":"d086dc2720f5880466714cd98fa98600","slug":"there-cousin-brothers-then-moved-chestnuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे-तहेरे भाइयों में फिर चलीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे-तहेरे भाइयों में फिर चलीं गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Sun, 31 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे-तहेरे भाइयों के मध्य चल रहा जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात फिर तिगड़ी गांव फायरिंग से दहल उठा। गोलियों की आवाज से एक महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दो लोगों को मौके से धर दबोचा। फायरिंग के दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
तिगड़ी गांव में अवतार सिंह पुत्र मैला सिंह और मोहन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के बीच 13 एकड़ जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। जिसके तहत बीती 27 मई की देर शाम को मोहन सिंह के मजदूर रतन सिंह द्वारा खेत जोतने पर कई राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें मजदूर रतन सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। वहीं, दूसरे पक्ष के हरपाल सिंह के दाहिनी टांग में गोली लगी थी। फायरिंग की घटना हुए दो दिन ही बीते थे कि शुक्रवार की रात फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। वहीं, गोलियों की आवाज से मोहन सिंह की पत्नी बलजीत कौर की हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फायरिंग की खबर सुनते ही कोतवाल डीआर आर्य भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान गोलियां बरसाने वाले दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। जबकि मोहन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात भर पुलिस ने गांव में गश्त की। तब जाकर गांव का माहौल शांत हुआ। इसके अलावा गश्त के दौरान ही पुलिस ने दूसरे पक्ष के अवतार सिंह को भी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाल आर्य ने बताया कि फायरिंग की घटना में सीओ उत्तम सिंह नेगी द्वारा पकड़े गए मोहन और अवतार से पूछताछ की जा रही है। कहा कि जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी। इस मौके एसएसआई केपी टम्टा, सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ, कस्बा इंचार्ज बीएस बिष्ट, एसआई देवेंद्र गौरव आदि थे।
विज्ञापन