फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft of millions of light City

प्रकाश सिटी में लाखों की चोरी

Wed, 18 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 18 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of light City
 बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी में मकान मालिक की गैर मौजूदगी में चोरों ने नगदी समेत चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी ने कालोनी के लोगों के साथ आईटीआई थाने पहुंच पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी के मकान नंबर 130 निवासी अजय गोयल 14 फरवरी को सपरिवार किसी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। इस बीच चोर मकान की खिड़की में लगी ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए और 25 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए। मंगलवार की शाम जब वह लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। गृहस्वामी ने बताया कि चोर सोने का सेट, एक जोड़ी सोने के कंगन, डायमंड का कान का सेट, सोने की अंगूठी, सोने का पेंडिल, लैपटॉप, कैमरे समेत 25 हजार की नकदी ले गए। उन्होंने चोरी हुए माल की कीमत करीब चार लाख बताई। गृहस्वामी ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed