फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft held from moradabad

मोबाइल चोरी के मामले में मुरादाबाद का चोर हिरासत में

Sun, 22 Jul 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 22 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
theft held from moradabad
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



चार दिन पूर्व काशीपुर बाईपास रोड स्थित शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी के मामले में मुरादाबाद से कुछ सुराग मिलने पर पुलिस ने मुरादाबाद के एक शातिर चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि बीते बुधवार को दो नकाबपोश चोरों ने हरपाल सिंह के काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचपी इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम के शटर के ताले तोड़कर 12 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। वारदात को अंजाम देेने के बाद चोर अपने एक अन्य साथी के साथ कार में बैठकर यूपी की ओर भाग गए थे। दो दिन पूर्व मुरादाबाद में चोरी के कुछ अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने वहां के एक शातिर चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर, कुछ समय पूर्व सिंह कॉलोनी में एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले बदमाशों के लोकल कनेक्शन को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही लोकल कनेक्शन तक पहुंचने के बाद पुलिस लूट के साथ ही मोबाइल चोरी के मामले का भी खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


पुुरानी चोरी के मामले में हो सकती है रिकवरी
रुद्रपुर। 11 माह पूर्व मुख्य बाजार में स्थित खालसा मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को रिकवरी करने में जल्द सफलता मिल सकती है। 27 सितंबर 2017 को चोरों ने गुरविंदर सिंह के खालसा मोबाइल में सेंध मारकर 20 लाख के मोबाइल चोरी कर लिए थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चोरी में शामिल विपतदास और प्रभुनाथ पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दोनों से पुलिस मोबाइलों की रिकवरी नहीं कर पाई। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे घोड़ासाहन जिला मोतिहारन पूर्वी चंपारण (बिहार) निवासी रिजवान और शराज की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में उनके खिलाफ कुर्की का आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed