फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft gang burst, 4 arrested

ट्रकों से सामान चुराने वाले चार लोग गिरफ्त में

Thu, 21 Dec 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
theft gang burst, 4 arrested
सामान और चोरों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ट्रकों से सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से थाना पुलभट्ठा क्षेत्र में दो ट्रकों से चोरी किया गया सामान, चोरी में प्रयुक्त कैंटर और हजारों की नकदी भी बरामद की है। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ग्राम जादोपुर थाना भोजीपुरा बरेली निवासी इस्लाम अली पुत्र मासूम अली ने पुलभट्ठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि 14 दिसंबर को उसके ट्रक संख्या यूपी 25क्यू-3378 से रात में डेटॉल साबुन और हारपिक की कुछ पेटियां चोरी हो गई थीं। जबकि इसी थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि 15 दिसंबर की रात चोरों ने ग्राम सिमरा फार्म थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी मदन लाल के ट्रक संख्या यूपी 22बीटी-0857 से डेटॉल साबुन और हैंड वॉश की पेटियां चोरी कर ली थीं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एएसपी देवेंद्र पिंचा, सितारगंज सीओ हिमांशु शाह और पुलभट्ठा थानाध्यक्ष एमसी पांडे के नेतृत्व में टीम को लगाया था। छानबीन में जुटी पुलिस टीम ने बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे दोनों घटनाओं में लिप्त देहली गेट बुलंदशहर रोड, थाना हापुड़ निवासी जावेद पुत्र सरदार खान, बोंदरा थाना किठौर जिला मेरठ निवासी इसरार पुत्र तारीकत, शाहनवाज पुत्र तसलीम और सरुर पुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ निवासी शोएब पुत्र तजुमिल को बरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 26 पेटियां डेटॉल साबुन और हैंड वॉश के साथ ही दोनों घटनाओं में प्रयुक्त कैंटर संख्या यूपी 37टी-3378 , पांच मोबाइल, 26 हजार 600 की नकदी और घटना में प्रयुक्त कैंची नुमा कटर भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इसी वर्ष 23 अगस्त को जसपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इन वारदातों में इनके साथ बैत थाना सिंभावली जिला हापुड़ निवासी मामू और वसीम शामिल रहे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार और एएसपी ने डेढ़ हजार रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में जितेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट, चंद्रप्रकाश बवाड़ी, प्रकाश भगत, बबलू गोस्वामी, नीरज सिंह, दीपक जोशी, गोरखनाथ गोस्वामी, नीरज आदि भी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed