{"_id":"59f384424f1c1b69678b7ac4","slug":"the-woman-who-was-suffering-from-domestic-violence-drank-the-pesticide-with-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से आजिज महिला ने तीन बच्चों के साथ पी लिया कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से आजिज महिला ने तीन बच्चों के साथ पी लिया कीटनाशक
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बहू ने शरबत में दिया जहर
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने अपने तीन बच्चों सहित कीटनाशक पीकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजन चारों को अस्पताल लाए। महिला की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं।
नई सुनहरी वार्ड-6 निवासी पवन गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता ई-रिक्शा चलाता है। पवन का विवाह वर्ष-2010 मे बहेड़ी निवासी रीमा गुप्ता से हुआ था। पवन और रीमा के तीन बच्चे हैं। इनमें गुनगुन (6), अंश (4) और करन (2) शामिल हैं। पवन अपने पिता के मकान के एक कमरे में रहता है। मां सावित्री, पिता दूसरे कमरे में भाई गणेश के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रीमा और पवन के बीच अक्सर तकरार होती थी। शुक्रवार की सुबह अचानक रीमा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसने चम्मच से तीनों बच्चों को भी कीटनाशक पिला दिया। घटना के समय पवन घर पर नहीं था। रीमा और बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉ. पीडी पांडे ने बताया कि रीमा ने खुद के साथ ही बच्चों को भी कीटनाशक पिलाने की बात कही। रीमा की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत सामान्य है। कानूनगो ने रीमा के बयान दर्ज किये। सूचना पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे ससुर को दरोगा ने टरका दिया था
- रीमा ने विभिन्न समूहों से ले रखा था 55 हजार का कर्ज
किच्छा। ससुर सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रीमा बेहद गुस्सैल स्वभाव की है। तीन-चार दिन से घर में क्लेश चल रहा था। इस मामले को लेकर वह लगातार कोतवाली जा रहे थे। कोतवाली में तैनात महिला दरोगा घर आने बात कहकर टरका रही थी। बताया कि शुक्रवार सुबह सब कुछ सामान्य था, लेकिन उनको समझ नहीं आ रहा कि रीमा ने अचानक कीटनाशक क्यों पी लिया। कीटनाशक वह कहां से और कब लाई, किसी को नहीं पता। इधर, पवन ने बताया कि रीमा ने विभिन्न समूहों से 55 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। सास-बहू में बनती नहीं थी। इसको लेकर ही घर में क्लेश होता था।
विज्ञापन